Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

खबरें


मोदी ने की सचिन से तुलना video
 
  • Date : May 25, 2009
  • Author : स्टार न्यूज

अहमदाबाद: क्या नरेंद्र मोदी राजनीति के सचिन तेंडुलकर है। कम से कम नरेंद्र मोदी को तो यही लगता है। मोदी ने ये बात अहमदाबाद के उस कार्यक्रम में कही जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी लोगों को शुक्रिय़ा कहने पहुंचे थे।

चुनावों में करारी हार के बाद पहली बार मंच पर साथ दिखे बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी। मौका था गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहने का कि कम से कम गुजरात में तो लाज बच गई।

आडवाणी ने तो जीत के लिए सुशासन के चमत्कार की बात की लेकिन चुनाव मे बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ही पीठ ठोंकते रहे। उन्होने अपनी तुलना सचिन तेंडुलकर से कर डाली।

चुनावों में बीजेपी के बंटाधार के बाद भी नरेंद्र मोदी चाहे लाख खुशी का इजहार करें लेकिन उनके इस अंदाज में खुशी कम हार के बाद की खिसियाहट ज्यादा नजर आ रही है।
 
 
 
 
सुर्खियां
   
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar