Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

खबरें


कांग्रेस में माथापच्ची जारी
 
  • Date : May 27, 2009
  • Author : स्टार न्यूज

206 सांसदों में से किसे मंत्री बनाया जाए और किसको नहीं इस बात को लेकर कांग्रेस में अभी माथापच्ची जारी है। मंगलवार को भी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच मंत्री पद का नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी रहा। सूत्रों की मानें तो अभी तक सिर्फ पचास फीसदी नाम ही तय हो पाए हैं। आज भी नाम तय करने के लिए सोनिया-मनमोहन के बीच बातचीत होगी।


कांग्रेस भारत निर्माण और आम आदमी से जुड़ी अपनी पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहती है। ऐसे में कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थय जैसे मंत्रालय खासे महत्वपूर्ण हो गए हैं। कृषि नागरिक आपूर्ति तो शरद पवार को दिए जा चुका है...लेकिन कांग्रेस अब जनता से जुड़े ऐसे मंत्रालयों को उन नेताओं को सौंपना चाहती है जो पार्टी के हितों को ऊपर ऱखें।

28 मई की सुबह साढ़े ग्यारह बजे मनमोहन सिंह का कुनबा पूरा हो जाएगा जब नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस विस्तार में डीएमके, एनसीपी और तृणमूल के मंत्रियों के अलावा फारुक अब्दुल्ला को भी शपथ दिलाई जाएगी। विभागों का फैसला एक साथ होगा। लेकिन कांग्रेस अपने मंत्रियों के नाम तय करने के लिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन जैसे मुद्दों से जूझ रही है।
 
 
 
 
सुर्खियां
   
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar