Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

खबरें


ममता का मिशन बंगाल
 
  • Date : May 20, 2009
  • Author : स्टार न्यूज

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जे के लिए तीर छोड़ने शुरू कर दिए हैं। ममता ने दिल्ली की जगह कोलकाता में कामकाज संभाला और काम संभालते ही घोषणा कर दी कि शालीमार एक्सप्रेस का नाम अब कंधारी एक्सप्रेस होगा। कंधारी मशहूर बांग्ला कवि नजरुल इस्लाम की एक कविता है।

ममता के एलान के पीछे सीधे सीधे वोटों का गणित काम कर रहा है। शालीमार एक्सप्रेस उन्हीं इलाकों से होकर गुजरती है जहां इस बार के चुनाव में ममता ने सीपीएम का सफाया कर दिया और यहां मुस्लिम वोटरों की संख्या तीस से चालीस फीसदी है।

पश्चिम बंगाल के ये सात जिले हैं नादिया, उत्तरी चौबीस परगना, दक्षिणी चौबीस, कोलकाता, परगना, हावड़ा, पूर्वी मिदनापुर और हुगली। इन ज़िलों की 20 में से 19 सीटों पर तृणमूल के उम्मीदवार जीते हैं।

कामकाज संभालने के बाद ममता ने ये भी एलान किया कि 500 रुपये महीने से कम की आमदनी वालों के लिए 20 रुपये में महीनेभर तक 100 किलोमीटर के सफर का पास बनेगा।
 
 
 
 
सुर्खियां
   
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar