Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

खबरें


माया के करीबी ने कुर्सी छोड़ी
 
  • Date : May 27, 2009
  • Author : स्टार न्यूज

चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में निगमों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों की छुट्टी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के तबादले के बाद अब एक मंत्री से भी इस्तीफा ले लिया गया है। मायावती ने सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से इस्तीफा ले लिया है। मौर्य को मायावती का करीबी माना जाता रहा है। चुनाव के दौरान भी मौर्य मायावती की सभा में खूब नारे लगाते दिखे।

ये नारे न बीएसपी को तो जीत नहीं ही दिलवा पाए खुद स्वामी प्रसाद मौर्य भी हार गए। चुनाव नतीजों से मायावती का प्रधानमंत्री बनने का सपना टूटा और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भी खतरे की घंटी बजने लगी।

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीएसपी यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद तीसरे नंबर पर रही, मायावती को डर है कि अगर यही हाल रहा तो तीन साल बाद विधानसभा चुनाव में भी सत्ता गंवानी पड़ सकती है...यही वजह है कि हार के बाद यूपी सरकार और बीएसपी में हड़कंप मचा हुआ है।
 
 
 
 
सुर्खियां
   
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar