Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

खबरें


मनमोहन मंत्रिमंडल का विस्तार
 
  • Date : May 28, 2009
  • Author : स्टार न्यूज

आज हुआ मनमोहन मंत्रिमंडल का विस्तार। सुबह साढे ग्यारह बजे से शपथग्रहण समारोह शुरु हुआ । मनमोहन मंत्रिमंडल के 59 मंत्रीयों ने शपथ ली। इनमें 14 कैबिनेट, 38 राज्यमंत्री और 7 मंत्री स्वतंत्र प्रभार के हैं।

14 कैबिनेट मंत्रियों में तमिलनाडु से 4 और महाराष्ट्र से 2 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। जबकि कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड से 1-1 कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल के विस्तार में अनुभव, युवा, महिला सबका ध्यान रखा गया है। साथ ही राज्यों के हिसाब से समीकरणों का तालमेल भी बिठाया गया है। खासकर यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा गया है।

इस बार मनमोहन मंत्रिमंडल इस लिहाज से भी खास है कि इसमें नौ पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। इनमें महाराष्ट्र के तीन पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार, सुशील कुमार शिंदे और विलास राव देशमुख शामिल हैं। वहीं कर्नाटक के दो पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा और वीरप्पा मोइली, जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उधर, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं।

मनमोहन मंत्रिमंडल में इस बार सबसे ज्यादा नौ मंत्री महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं। जबकि पश्चिम बंगाल से कुल 8 मंत्री हैं।
 
 
 
 
सुर्खियां
   
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar