Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

खबरें


कौन से राज्य से कितने मंत्री
 
  • Date : May 28, 2009
  • Author : स्टार न्यूज

यूपीए सरकार के नये मत्रिमंडल में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। इसके पीछे महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को माना जा रहा है।

पश्चिम महाराष्ट्र से चार मंत्री बनाए गए हैं। शरद पवार और सुशील शिंदे पहले मंत्री बन चुके हैं जबकि प्रतीक पाटिल और पृथ्वीराज चौहान को अब मंत्री बनाया जा रहा है।
विदर्भ से मुकुल वासनिक को कैबिनेट और प्रफुल्ल पटेल को स्वतंत्र प्रभार दिया जा रहा है। लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य नहीं होने के बावजूद विलास राव देशमुख को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। मुंबई से मुरली देवड़ा और गुरदास कामत को मंत्री बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश से जीतकर आने वाले कांग्रेस के 21 सांसदों में से 5 को मंत्री बनाया गया है। इनमें से किसी को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। जातीय और क्षेत्रिय समीकरणों को ध्यान में रखकर श्रीप्रकाश जायसवाल और सलमान खुर्शीद को राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार जबकि आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन, जितिन प्रसाद को राज्यमंत्री बनाया गया है।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीती हैं....अब राज्य से चार मंत्री बनाए जा रहे हैं...लेकिन मंत्रियों को बनाते समय जातीय समीकरणों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है।
गुर्जर समाज से सचिन पायलट, मीणा से नमोनारायण मीणा, जाट समाज से माहदेव खण्डेला और ब्राहम्ण नेता सीपी जोशी को मंत्री बनाया गया है।
 
 
 
 
सुर्खियां
   
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar