Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

रिपोर्टर डायरी


नक्सल हिंसा की चपेट में मतदान
 
  • Reporter : प्रतीक सिंह/प्रकाश कुमार/ब्रजेश राजपूत/नीलेश खरे/समरेंद्र राऊत

पन्द्रहवीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान नक्सल हिंसा की चपेट में रहा। देश के पांच राज्यों में नक्सली हिंसा की करीब दस से ज्यादा वारदाते हुई हैं। मतदान के दौरान सबसे अधिक नक्सली हिंसा झारखंड में हुई।
1.झारखंड के लातेहार जिले में एक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ जिसका शिकार बनी सीआरपीएफ की एक बस जिसमें छह सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। झारखंड में ही हजारीबाग के गजंडी इलाके में नक्सलियों ने एक पोलिंग बूथ के पास सौ किलो का कंटेनर बम लगाया जिसे फटने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया। इसके अलावा झारखंड के खूंटी और हलोम में पोलिंग बूथ पर नक्सलियों ने हमला किया।
2.झारखंड से सटे बिहार में आतंकियों ने गया जिले में बांकेबाजार
के सिंहपुर गांव में पोलिंग बूथ पर हमला किया जिसमें एक होमगार्ड का जवान शहीद हो गया और नक्सली ईवीएम मशीन उठा ले गए।
3.छत्तीसगढ़,मतदान के दौरान नक्सली हिंसा की चपेट में रहा।छत्तीसगढ़ में राजनाथ गांव के मणिपुर इलाके में एक जोनल अधिकारी की जीप नक्सलियों ने उड़ा दी जिसमें पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।दांतेवाड़ा जिले के मांगनार और मारखोई पोलिंगबूथ पर नक्सलियों ने हमला,नरायणपुर जिले के सोनपाल गांव में भी नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत हुई।
4.महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया।
5.उड़ीसा में मल्कागिरी जिले के कलीमेला और सालमारीकोंडा में नक्सलियों ने पोलिंग बूथ को आग के हवाले कर दिया।
इसके अलावा हिंसा की छिटपुट वारदात भी हुईं हैं।जिनमें से उत्तरप्रदेश में गौरीबाजार इलाके में बूथ लूटने की घटना है तो देवरिया से कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर यादव की बीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट के आऱोप में गिरफ्तारी और बिहार के आरा में बीएसपी प्रत्याशी को असलहों के साथ घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में मतदान के दौरान झड़प हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
लातेहार से प्रतीक सिंह के साथ गया से प्रकाश कुमार बीजापुर से ब्रजेश राजपूत गढ़चिरौली से नीलेश खरे, मल्कागिरि से समरेंद्र राऊत की रिपोर्ट
 
     
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar