Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri Kaun Banega PradhanMantri
Powered By
Star News

रिपोर्टर डायरी


बगदाद का जूता, कटनी की चप्पल
 
  • Reporter : प्रकाश कुमार पांडे

बगदाद से चला विरोध का जूता मध्यप्रदेश के कटनी तक पहुंच गया है।फर्क ये है कि निशाने पर इस बार बीजेपी के पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी हैं और जूता चप्पल में तब्दील हो गया है।कटनी में आडवाणी जी पर चली इस चप्पल का स्वरुप भी थोड़ा अलग है ये लकड़ी से बनी चप्पल है।वैसे लकड़ी की ये चप्पल आडवाणी जी को लगी नहीं और उनके मंच से कुछ दूरी पर गिर गयी।चप्पल चलाने वाला शख्स बीजेपी का ही एक पूर्व कार्यकर्ता है जो कि पार्टी में अपनी उपेक्षा से परेशान था और इसी वजह से उसने कटनी की जनसभा में आडवाणी जी पर लकड़ी की चप्पल चला दी।
मध्यप्रदेश के कटनी में बीजेपी के पीएमइन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी पर एक पूर्व बीजेपी कार्यकर्ता ने चप्पल निकाल कर मारी है।चप्पल आडवाणी जी तक तो नहीं पहुंची पर बताया जाता है कि चप्पल मारने वाला पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज था।पुलिस ने चप्पल चलाने वाले को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा तीन सौ तिरपन और एक सौ इक्यावन के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पार्टी की उपेक्षा से परेशान होने का मतलब ये तो नहीं होता कि कोई चप्पल चला दे।पर राहत की बात ये है कि आडवाणी जी पर चली चप्पल को राजनीतिक मुद्दा नहीं बना रही है कांग्रेस।ये डर भी हो सकता है और राजनीतिक शिष्टाचार भी।लेकिन एक बात तो है कि लोकतांत्रिक देश में असहमति को जताने का ये तरीका बिल्कुल गलत है।
प्रकाश कुमार पांडे की रिपोर्ट
 
     
 
 







Copyright Star Group 2009 Disclaimer |Complaint Redressal | Sitemap | Contact Us | Designed & Conceptualized by Quasar